जिंदगी एक किताब है,

जिसके हर पन्ने पर अलग अलग

इबारत लिखी है,

कभी गम कभी खुशी,

कभी रिश्तों की खामोशी,

हर पन्ने की कहानी अलग है

जिंदगी के हर पड़ाव की जुबानी

अलग है,

बीतते दिनों के जीवन के हर पन्ने

अपने वजूद की निशानी अलग है ।

लिखते भी हम हैं पढ़ते भी हम हैं,

जीवन के फलसफे को गढ़ते भी हम हैं ।।