जिंदगी की मशरूफियों के भंवर जाल में उलझा

हुआ इंसान हूं

जितना निकलने की कोशिश कर रहा उसमे उलझ

परेशान हूं

रोज रोज हर रोज नई मुसीबतों में उलझ जाता हूं

जिस्म बेजान है फिर भी हिम्मत जुटाता हूं

जिंदगी एक बेजान सफर का काफिला है

सांसों के बीच जीवन का सिलसिला है ।

कब टूट जायेगी इस अनजान मंजिल का सफर

जीवन अपने अंतिम लक्ष्य का करेगा सफर ।।