जिंदगी की हर जंग जीती जाए
ये मुमकिन तो नहीं,
हार जाने वाला भी जीत सकता है
ये मुगालता भी नहीं,
हार कर ही जीतने का हुनर आता है
जो कभी कमजोरियां थी वही एक दिन
जीत का फलसफा बन जाता है,
हर इंसान में जीत की काबिलियत होती है
वक्त की नियत पर नजर होती है,
मत करो किसी की काबिलियत पर शक
क्योंकि कोयला की शक्ल में
हीरे की चमक होती है ।।


