जिंदगी एक खुशनुमा एहसास है,

यही जीवन जीने का अंदाज है

वैसे तो हर चीज मुकम्मल नहीं मिलती

दो पहलू ही जीवन के खास हैं ।

खुशी और गम ही जीवन की कहानी है

अपने अपने नजरिए की जुबानी है

कोई गम में भी खुशियां ढूंढ लेता है

कोई सब होकर भी गमजदा की निशानी है ।

हमारे एहसासों में ही जीवन का सार है

चार दिन का जीवन ही

खुशी गम का व्यापार है

जब तक सांसे चलती हैं सब एहसास है

वरना यह चोला तो मिट्टी का सार है ।।