मैने जिंदगी के हर उतार चढ़ाव को देखा है
कभी गम तो कभी खुशी का पड़ाव देखा है
एक सच्चाई यह भी है कि बदलती रहती है
तस्वीर,
उस तस्वीर को बदलते हर रंग रूप को देखा है ।
जैसे समंदर में कभी ज्वार कभी भाटा में
उफान मारती लहरें तो कभी सिमट कर गिर जाती
लहरें,
इन्हीं उतरते चढ़ते लहरों के समान बदलते जिंदगी
के हर पड़ाव को देखा है ।
मैने जिंदगी के हर उतार चढ़ाव को देखा है ।।

