जिंदगी के सफर में चलते चलते,

कोई दोस्त मिले या ना मिले,

पर अजनबी सभी हैं मिलते,

कोई हमसफर ना मिलेगा जो

हाथ थाम कर खड़ा होगा,

वादा करेगा वो भी जो कुछ देर साथ होगा,

जब वक्त आएगा उस पल वो छिटक

जायेगा हाथ से फिसलके ।

खुद पर करो एतबार अपने हुनर पर हर बार

सच वो नहीं होता सदा जो

नजरों के सामने चलते ।

जिंदगी के सफर में चलते चलते ।।