जिंदगी के कुछ पल में सुकून लीजिए

जो भी मिला है आपको स्वीकार कीजिए

वक्त के बदलाव पर वश कहां इंसान का,

अपने हसरतों पर लगाम कीजिए ।

जो हो रहा है उसे रोक नहीं सकते

अपने हिम्मत साहस से बेबस नहीं होते

विश्वास और मेहनत पर भरोसा हो अगर

हालात यूं बदल जायेंगे एतबार कीजिए ।।