जिंदगी के हर पल बदलते रहते हैं
कभी खुशियां कभी गम हमसफर रहते हैं
चाहते हम सबकी कुछ और होती है मगर
वक्त तो अपने धुरी पर चलते हैं ।
इंसान की फितरत अजीब होती है
मन की बेचैनी से उलझी होती है
जो हासिल है वो नहीं भरपूर है
कुछ और पाने की कसक बनी होती है ।
कर्म से पहले परिणाम की फिकर
विश्वास खुद पर नहीं हसरतें बेहिसाब भर
मन के बस में कैद रहता जीवन भर
चमक दमक में खोया हुआ है जीवन भर ।।

