जिंदगी जीने का नजरिया सबका

अलग अलग होता है

जिंदगी जीने का जरिया सबका

एक होता है,

वैसे तो सब अपने अपने जीने के लिए

मेहनत और परिश्रम करते हैं,

सब अपने अपने हिस्से का आवक

हासिल करते हैं,

कुछ लोग बगैर मेहनत के सब कुछ पा

जाते हैं शायद उनके पाने के अंदाज

अलग होते हैं ।

एक कहावत है जो सदियों से कही जाती है

मेहनत और ईमानदारी से बस रोटी कमाई

जाती है,

कुछ विशेष पाने के लिए जरिया और नजरिया

बदलना पड़ता है,

जो सब कर पाएं मुमकिन नहीं होता है ।।