जिंदगी एक पड़ाव है
इस पड़ाव पर हर इंसान कुछ समय
के लिए ठहरता है,
अपने अपने किरदार को निभा कर
अंतिम लक्ष्य पर चलता है ।
कुछ लोग नाम शोहरत इज्जत सब कुछ
हासिल कर लेते हैं,
कुछ लोग गुमनाम जिंदगी का दर्द समेटकर
चल देते हैं ।
गुमां किसी को नहीं होना चाहिए
ये अपने अपने तकदीर और तबदीर का
खेला है,
इस जिंदगी के पड़ाव का जमघट का मेला है ।।

