जिंदगी एक अनसुलझी पहेली
जिसमें इंसान की सारी सोच
रह जाती है एक पहेली
जीवन में कब क्या हो जाएगा
कब खुशियों के आंगन में मातम छा जाएगा
आंख झपकते ही जिंदगी वीरान मरूस्थल
की तरह निराश निर्जन हो जायेगा
इंसान कहां समझ पाएगा ?
इस भूलभुलैया में उलझा इंसान
अपनी हसरतों की अर्थी उठाए
भटकता रहता है
फिर भी जिंदगी जीने से बेपनाह मोहब्बत
करता है ।।
यही जीवन की सच्चाई है ।।
Posted bySahdeosingh

