जिंदगी किसी की बेमानी नहीं

हर इंसान की अपनी अपनी कहानी यही

कोई जीता है नाम शोहरत के लिए

किसी के लिए एक रोटी भी कहानी रही,

एक फासला इंसानी हैसियत में

दिन ब दिन यूं बढ़ता रहा तो

इस बढ़ती हुई इंसानी रिश्तों की खाई

कहीं दिलों में नफरतों का सैलाब ना ला दे ।।