जिंदगी अनमोल खजाना
जिसमें मिला खट्टी मीठी यादों का अफसाना
कभी खिलखिलाते होंठों की हंसी
कभी नम आंखों का नजराना,
वैसे तो जिंदगी हर कदम पर ताकीद
करती है,
हमें हमारे निर्णय पर संकेत करती है,
पर हम इंसान नजरंदाज कर जाते हैं
अपने जुनून की लहरों में,
फिर डूब जाते हैं गहरी खामोशी के साए में
करते हैं नसीब का बहाना,
जिंदगी अनमोल खजाना ।।

