जिदगी बड़ी मुफीद है इसे यूं ही जाया ना करो
अपने हर एक पल को नेक काम में लगाया करो
ना किसी से बैर हो ना किसी से रुसवाई
जो भी चले साथ उसे दिल से अपनाया करो ।
सबके दिलों में प्यार हो विश्वास ही विश्वास हो
ना किसी से बैर ना किसी से तकरार हो
सबके लिए इज्जत हो इंसानियत का मान हो
मानवता के इस मशाल का संदेश अपनाया करो ।।

