जिंदा गर हूं तो जिंदा दिखना चाहिए
अन्याय के हर बात पर आवाज उठाना चाहिए,
मूक बनकर खड़े तो जिंदा कैसे मान लूं
आवाज जब खामोश है तो इंसान कैसे मान लूं ।
सब बात पर सहमति मूक बनकर कर रहे
विरोध करना है नहीं चुप रहकर सह लें
हर बिगड़ते हालात पर विरोध का ना स्वर उठे
तो जिंदा नहीं एक मृतक समान मान लेना चाहिए ।।

