जिंदा अगर हैं हम तो
जिंदा दिखना भी चाहिए
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भी चाहिए
वैसे तो आम इंसान डर डर कर जीता है
हर जुल्म से अपनी नजर झुका लेता है
नजरें झुकाने से जमीर जिंदा कैसे रहेगा
कायर बन जीने से तो मरना ही बेहतर होगा
आगाज करो अंजाम कुछ भी हो जाए
अन्याय का प्रतिकार करना ही चाहिए
जिंदा अगर हैं तो जिंदा दिखना भी चाहिए ।।

