वो कहते हैं की जिंदगी बीत गई,

मैं कहता हूं जिंदगी अभी शुरू हुई,

एक भाग जीवन का जो हट्टा कट्टा

इंसान का था वो गुजर गया,

अब तो दूसरा भाग जो विकलांग

कमजोर,

मगर जज्बा का उड़ान अब भी आसमान

छूने का,

यह तो अभी दो साल का ही जीवन है

यह तो पूरी जिंदगी जीने के लिए,

अपने विश्वास की धरातल पर कोई

अविश्वास का पौधा नहीं उगने पाए ,

विश्वास का फूल धरती का सीना चीरकर

सदा खिलखिलाता रहे ।।