जब तक जिद और जुनून ना हो,

कोई लक्ष्य कैसे प्राप्त किया जा सकता है

इसलिए जिद करना सीखो,

वक्त अपने आप बदल जाएगा

हालात बदलने के लिए खुद को बदलना होगा

जब हम बदलेंगे , वक्त बदलेगा,

जीवन में एक नए अवसर का मार्ग

मिलेगा ।।

जैसे जाल में फंसा परिंदा निकलने के

लिए जी जान से कोशिश कर रहा है,

उसकी जिद, कोशिश कामयाब होगी,

और फिर आसमान में उड़ान भरेगा ।।