झूठ के बाजार में सच बौना हो गया

झूठ के वैतरणी में सच रेत बन बह गया,

झूठ ही सच बनकर फिजा में छाया है

झूठ ही शोहरत की बुलंदी पाया है ।

सच तो अब जमाने में बेमानी हो गया

सच का वजूद अब बस किताबों में रह गया

जो सच बोल दे सलाखों में कैद हो

सच के मुंह पर टेप लगा जबान सदा बंद हो ।।