झूठ के बाजार में सच गुम हो गया
अब किताबों के सिवा कहीं दिखता नहीं
झूठ ही झूठ में जी रहे हैं हम सभी
सच की परछाई अंधेरे में गुम हो गई,
कोई मजलूम किसके सहारे जिएगा अभी
जब सच का सूरज झूठ के बादलों में छिप
गया,
एक विश्वास का सहारा था जो अब उसकी
भी रोशनी धुंधला गई,
सच के सहारे जी रहे थे जो अब
उनके जीवन की आशा की रोशनी छिप गई,
सच साक्षात ईश्वर का रूप था सदा,
उसको झूठ के रंगमहल में चुनवा दिया
सच का सूरज इसमें से निकलेगा कब
झूठ के बाजार में गिरवी रख दिया ।।

