सच दम तोड रहा

झूठ खूब फल फूल रहा है

सच तो ईश्वर का रूप होता है

पर आज तो ईश्वर को भी झूठ के

बाजार में बेचा जा रहा है,

ईश्वर को साक्षी मानकर झूठ को सच

बताना सक्षम का शगल है

आम इंसान झूठ के इस वैतरणी में

सच का अस्तित्व खोज रहा है ।।