बड़ा मुश्किल सवाल है
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले इंसानों का
बुरा हाल है,
कभी बाढ़ का पानी, कभी तूफान
कभी कड़कती सर्दी का एहसास
हर मौसम उनके लिए एक जंजाल है,
मेहनत मजदूरी करके टूटी फूटी गृहस्थी
बनाते हैं ये लोग,
अंधेरों के साए में जीवन बिताते हैं ये
प्रकृति भी इनके लिए बन जाती काल है,
बड़ा मुश्किल सवाल है ।
सियासत में इनकी हैसियत वोट बैंक नंबर है
ना इंसान ना ही भगवान इनके लिए कोई नहीं
बस जिंदा हैं जैसे नीड से निकला परिंदा हो,
इनके खुशहाली के लिए नीतियां बनती हैं
पर इनका पूरा जीवन झुग्गी झोपड़ी में बितती है,
क्या कहूं कैसे सुनाऊं इनका हाल है
बड़ा मुश्किल सवाल है ।।

