१५ अगस्त का पावन दिन
देश का गौरव है जन मन
सैकड़ों साल की गुलामी का
अंत हुआ नव प्रभात का शुभ दिन
देश के हर घर में दीवाली
जन जन के मन में खुशहाली
गुलामी का काला अध्याय का अंत हुआ
नर नारी नाचे गाए भय बिन
आजादी के इस पल को लाखों कुर्बान
हमें खुली हवा में जीने के लिए
कितने मांओं की गोद सुनसान हुआ
भूल नहीं सकते हम अपने अमर शहीदों को
हंसते हंसते झूल गए आजादी के वीरों को
याद करो उन वीरों को जो आसमानी हो गए
इस जश्ने आजादी में हम सब शामिल हो रहे ।।

