अब चमन गुलजार है आजादी से
एक एक फूल की मुस्कान आबाद है आजादी से,
जल थल नभ में फहरा रहा अपना तिरंगा
इस तिरंगे में गुथा शहादत आजादी के दीवानों की
पैगाम है हिंदुस्तान का दुनिया को
सबसे ऊंचा फहराएगा तिरंगा शान से
इस मुल्क के अवाम के हर सांस में
जश्ने आजादी की खुशबू बिखर रही अभिमान से
अब कोई दुश्मन नहीं साहस करेगा
हमारी ताकत देख ना जुर्रत करेगा
तिरंगा सदा फहराएगा आन बान शान से ।
अब चमन गुलजार है आजादी से ।।

