जंगल जो जलाया तुमने
कुछ बस्तियां भी थी
कुछ कांटे कुछ फूल कुछ
तितलियां भी थी
तुमको क्या मालूम तुमने क्या
कर दिया
उसमें कुछ मासूम सिसकियां भी थी ।
जो आग लगाते हो तो कुछ नहीं
सोचते
कितने मासूमों बेजुबानों का कत्ल तुम करते
इंसान हो इंसानियत का कोई धर्म नहीं
सिर्फ हैवान बन गए हो हैवानियत ही करते ।।

