जंग का आगाज हर युग में हुआ है

बस अंदाज बदल गया है,

अपने अपने अधिकारों के लिए

सत्ता के लिए जंग का आगाज हुआ है

अब राजा महाराजाओं का युग बीत

गया,

अब सियासत और सत्ता का जंग

गूंज रहा,

जिसमें सैनिक आम अवाम है जो

सत्ता के कुर्सी का अंजाम है ।

जंग में जाति धर्म पक्ष विपक्ष सदा रहा

पहले सैनिक अब आम अवाम,

जीत हार का इनसे है अंजाम ।

अपने अपने तरकश से वादों का तीर

छोड़े जा रहे,

जनता के दिल में विश्वास जगाए जा रहे

कौन जंग जीतेगा कह नहीं सकते

जनमत किसके साथ होगा एक पहेली ।।