इंसान क्या अब जानवर हो गया

हिंसा का प्रतीक बन इंसानियत खा गया

प्यार जिससे किया उसे टुकड़े टुकड़े कर दिया

जानवर भी शर्मा जाए ऐसा कृत्य कर दिया

हिंदू हो या मुसलमान इंसान ही तो है

हैवानियत का ऐसा मंजर शैतान हो तो है

प्यार और नफरत का जुनून इस कदर

टुकड़ों टुकड़ों में कर दिया जानवर बनकर ।

ईश्वर भी इस हैवानियत से शर्मसार हो गया

मैने बनाया इंसान जानवर कैसे हो गया ।।