जनता करे पुकार सुन लो प्रभु
हमारी गुहार,
हमको भी धन दौलत दे दो
जिससे हमरा हो उद्धार,
चोरों बेइमानों का बढ़ता बोलबाला
प्रभु आप सब उनको दे डाला,
सच और ईमानदार के जीवन को
खाली बर्तन बना डाला,
कलयुग का यह सच है भगवन
झूठे बेईमान का सुखमय जीवन ।
हम सब करते हैं गुहार
हमको धनवान कर दो भगवान ।।

