अब तो जमीर भी बिकने

लगा बाज़ार में,

लाखों खरीददार खडे बाज़ार में,

बोलियां लगती हैं जमीर की,

बिकने वाले बिक रहे बाजार में,

होड लग गयी अपने बेचनी की,

कीमत लगी लाखों करोडों उनकी,

जिनकी काबिलियत है बाज़ार में ,

खोटे सिक्के यहां चलते नहीं,

उनका तो कोई खरीददार नहीं,

बाज़ार में ।

जमीर अब इंसान का सस्ता हुअ,

इंसान अब सामान जैसा हुआ,

खो गया इंसान पैसों में इस कदर

मर गया सम्मान मृतप्राय हुआ ।।

Posted by

Sahdeosingh21/07/2021Posted in

कविता