जख्म ऐसा मिला जो भरा ही नहीं

पल पल दर्द का टीस हरा ही रहा

क्या करे कोई जब किस्मत बेरंग हो

जख्म से लथपथ हर लम्हा रहा ।

कोई करे क्या जब हर कदम खार

का वार हो

कभी कुदरत कभी जमाने की दुत्कार हो

एक पल के सुकून के लिए भटकता रहा

ना कोई हमसफर ना मददगार रहा ।

जिंदगी यूं ही कांटो में उलझी रही

सांस चलती है मगर ना कोई कारवां रहा ।।