जहर का धुंआ हर शहर में फैला हुआ

शासन प्रशासन भी बौना हुआ है

नफरत सियासत की ये कैसी दशा है

इंसान खुद में बेबस हुआ है ।

जो भी आस्था को सियासत से घायल करें

वो इंसानियत के भावों को रुसवा करें

धर्म संदेश देता है अमन शांति का

फिर इसमे जहर का धुंआ क्यों भरे,

आम लोगों के जीवन में अशांति क्यों हुआ

शासन प्रशासन क्यों बौना हुआ ।

जहर का धुंआ हर शहर में फैला हुआ ।।