अब तो इतिहास के पन्नों का सच खंगाला जायेगा,

सदियों पुरानी हकीकत को बाहर लाया जाएगा,

जो भूतकाल के गर्भ में दबा है उस सच को

अदालतों के द्वारा लाया जाएगा ।

एक बहस मंदिर मस्जिद के अस्तित्व की सच्चाई

सदियों से दबी हुई थी ,

मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद बनाई गई इस विवाद

या संवाद को निपटाया जायेगा ।

वक्त बदलता है हालात बदल जाते हैं,

जो दबा कुचला था वो बलवान हो जाते हैं,

बदला बदला अपनी खोई जमीन को हासिल करने

का बदला ,

यह विवाद नहीं मात्र समय का फेर है,

कल तुम्हारा था आज मेरा शेर है ।।