जो कुछ हो रहा है हम उस पर नजर रखते है,
सही है या गलत उस पर कुछ नहीं कहते हैं,
हर बात का अंजाम न्यायालय की चौखट पर,
हम तो न्यायालय के फैसले का इंतजार करते हैं ।
सैकड़ों साल पहले दफन इतिहास के पन्नों की,
एक एक इबारत से सच तलाशते धर्म गुरु मौलवी,
अपने ज्ञान का बखान करते हैं ।।

