आज कल बड़ी चर्चा है

NCERT के दसवीं और बारहवीं के

पाठ्यक्रम में कुछ ऐतिहासिक घटनाओं

में बदलाव किया गया है ।

क्या इतिहास के कुछ अंश में बदलाव करके

ऐतिहासिक घटनाओं को भुलाया जा सकता है,

जो सत्य है उसे स्वीकारना होगा,

इतिहास हमारे पूर्व की घटनाओं का एक

प्रमाणिक तथ्य है जो हमें ज्ञान देता है,

मुगल हो या अंग्रेजी शासन काल में हुए

शासन व्यवस्था और उनकी नीतियों

के विषय में जानने और उनपर शोध करने

का प्रेरणा देता है ।

इतिहास से सबक लेकर हम वर्तमान की

बेहतर अवधारणा कर सकते हैं ।।