बड़े इतराते हो अपने आप पर
पर वक्त की नजाकत को भूल जाते हैं
जिस वक्त ने शहंशाह बनाया है
उसके गर्भ में ना जाने कितने गुम हो जाते हैं,
अपनी शोहरत और सफलता के अहंकार में
कुदरत के कानून को नजर अंदाज ना करें
स्वागत करें अपने अच्छे समय का
क्योंकि समय एक सा सदा रहता नहीं
इस हकीकत पर एतबार करें ।।

