इंतजार उस पल का जो सुकून दे जाए
टूटते हुए विश्वास को संबल मिल जाए,
इंसान के हर पल में आशाओं की किरणें
समय के बदलाव से इंसाफ मिल जाए ।
जो सोचते हैं जीवन में कुछ भी है मुमकिन
एक पल ही काफी है बदलने को मुश्किल
उम्मीदों की रोशनी से जीवन खिल जाए
समय के बदलाव से इंसाफ मिल जाए ।
जीवन एक सफर है चलते ही जाना है
जो कुछ मिले इस राह में सहते ही जाना है
फूल हो कांटे हो उन्हें स्वीकार हो जाए
समय के बदलाव से इंसाफ मिल जाए ।।

