सरकार और सियासत की ये कैसी नीति है
न्याय के लिए बैठी महिला पहलवानों की आप बीती है
कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शौषण का आरोप
इंसाफ की गुहार करती महिला पहलवानों का प्रदर्शन
जिन पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया
मेडल जीत कर दुनिया में नाम किया,
उनको जब इंसाफ के लिए आंदोलन है करना
इस देश के आम नागरिक को डर कर है जीना,
महिला खिलाड़ी भी इस देश की शान हैं
उनको न्याय मिलेगा न्यायालय का संज्ञान है ।।

