इंसान परेशान क्यूं हैं

उसके मन में एक सवाल क्यूं है,

वह हर रोज रात को सपने संजोता है

कि सुबह का सूरज उसकी जिंदगी में

बदलाव लेकर आएगा,

डूबते सूरज के साथ निराश क्यूं है ?

हजारों सवाल उसके मन मस्तिक में

दस्तक देते हैं,

पर उन सवालों के जवाब से अनजान क्यूं है ।

कुछ सपने कुछ वादे जिंदगी से किए थे

उन सपनों की डूबती कश्ती में

हिचकोले खाती कश्ती का कोई साहिल

नहीं,

इससे हैरान क्यों है ।।