मैने देखा है परिंदो को जाल में
उलझते हुए
इंसान तो उलझा है जिंदगी की
रुसवाइयों में
सारी ख्वाहिशें सारी उम्मीद के सहारे
काटता है अपने एक एक दिन
फिर भी कोई रोशनी की झलक दिखती नहीं
हर दिन रात गमों में उलझा है फिर भी
गम की शाम कम नहीं ।
कभी कभी जिंदगी ऐसी मुश्किलों
में उलझ जाती है की एक परिंदे की तरह
फड़फड़ाने के सिवा कुछ भी नहीं ।।
Posted bySahdeosingh21

