इंसान की मजबूरियां तो देखो यारो
रहते तो राजधानी दिल्ली में
डूब रही दिल्ली यमुना के पानी में
जान बचाने के लिए भाग रहे दिल्ली में,
देश की राजधानी के अगर हालात ऐसे हैं
तो छोटे शहरों गांवों की हालत क्या होगी
सरकारें वादा तो करती हैं पर काम नहीं होता
पैसा कहां जाता है हिसाब नहीं होता,
अवाम को महंगाई, बेरोजगार ही क्या कम थी
जो प्रकृति का तांडव भी झेलना छोड़ घर बार
बड़े बड़े बंगलों में रहने वाले राजनेता
दो चार जुमले छोड़ बन जाते हैं जनता के चहेता ।।

