हर इंसान अपने को खोजता है

कभी हंसता है कभी रोता है

पर जीवन से कभी निराश नहीं होता है,

हर पल एक सुखद उम्मीद की रोशनी

अपने अंतस में बसाए रहता है,

कल के हंसी सपनों में अपने अक्स

देखता रहता है ।

इसी उम्मीद के सहारे पूरा जीवन गुजार

देता है,

हासिल होता है हंसी सपनों का मंजर

जो एक भूल भुलैया के सिवा कुछ नहीं ।।