सोचो तो तमाम सिलावटों से भरी है रूह

लिबास पर एक शिकन भी नजर नहीं आई

तमाम शोले दहक रहे हैं अंतर्मन में

बाहर एक झूठी मुस्कान नजर आती है

अपने जज्बात को यूं ही दबाए फिर रहे

एक दिखावे भरी जिंदगी की हकीकत है ।

अपने अपने ख्वाहिशों की अर्थी उठाए

जी रहे हैं सभी

दिल के हर कोने घायल परिंदा

की तरह फड़फड़ा रहे ।।