इंसान की औकात बस चंद सांसों की सौगात
सांस निकलते ही नहीं करता कोई बर्दास्त
कुछ प्यार मोहब्बत के जज्बात दिखते हैं
शमशान तक अपनों के प्यार मिलते हैं ।
भूल जाते हैं लोग अपने भी पराए भी
अगर कुछ याद रह जाता है तो कर्मों के साए भी
फिर भी उलझे रहते हैं मोह माया के जाल में
छल कपट अनाचार अहंकार के बवाल में ।।

