इंसान ही इंसान को काट रहा है

मजहब के शूल को छांट रहा है

हिंदू मुसलमान इस देश की संतान

फिर नफरत के बीज की

फसल काट रहा है ।

अपने अपने पूजा इबादत की

आजादी है सबको

फिर अदावत की ज्वाला में क्यों

दहक रहा है,

जब सबके दिलों में इंसानियत है जिंदा

तो मौत की खाई कौन पाट रहा है ।।