इंसान के हिस्से में आपदा ही आई
कभी प्रकृति की तो कभी अपनों की
रुसवाई,
हर पल मुश्किलों से दो चार होकर भी
इंसान के जीवन में आशा ही जीने की
वजह पाई,
एक आशा के सहारे ही इंसान का जीवन
जो आज गुजर रही कल होगी नव सुबह
की तरुणाई ।
बरबादियों के हर जख्म सीने में दफन कर
अपनों के लिए जीने की वजह जीवन है
भाई ।।

