किसी की दुनिया लूट जाए तो कोई बात नहीं

अपनी दुनिया सलामत रहे जीवन भर

ऐसी सोच में घिरा हर इंसान

इंसानियत मर जाए तो कोई बात नहीं ।

झूठी शानो शौकत के दिखावा में भूल

गए खुद को,

जीवन की डोर कब तक नहीं है खबर

जिस रब ने बनाया है इंसानों को

उसकी नजरों से बचना मुश्किल है मगर

इंसान अपने ही गुमां में खोया इस कदर

उसको रब के फैसले का भी नहीं कोई डर ।।