बादलों के ओट में सूरज छिप गया
इसका मतलब नहीं कि सूरज का अस्तित्व
मिट गया,
कुछ पल के लिए सूरज के तेज को
बादलों ने रोक लिया लेकिन पल भर में
सूरज के तेज ने छिन्न भिन्न कर दिया ।
किसी का हुनर बहुत समय तक नहीं छिपता
एक ना एक दिन उसकी चमक दुनिया के
सामने उजागर होती है,
सब्र और विश्वास की डोर को पकड़ कर रखिए
मंजिल एक दिन अवश्य मिलेगी ।।

