अरसा हो गया मुस्कराये हुए,
अब तो होठों पर एक चुप्पी है,
सदा बेखबर रहा जमाने से,
अपने धुन में चलता रहा ,
अब तो बस एक खामोशी है,
कोई शिकवा नहीं जमाने से,
चारों तरफ एक धुंध बिखरा है,
एक कतरा भी रोशनी नहीं हासिल,
एक मध्यम चिराग जलाये बैठें हैं,
कभी तो उजाले में धुंध मिट जाये,
कभी मजबूर खुद को समझा नहीं,
हर कदम साहस से बढाया पथ पर,
अचानक एक आंधी आयी ,
जिसने बेड़ी डाल दिया जीवन भर,
अब तो कदम पर कदम चुनौती है,
फिर भी बढने की हिम्मत बनाये बैठे हैं,
हार सकते नहीं किसी कीमत पर,
यही विश्वास बनाये बैठे हैं ।।

