होना वही है जो होना है
फिर किस बात का रोना है
वक्त गुजरता है पल पल
नहीं किसी का वश इस पर
फिर कैसा रोना धोना है
होना वही है जो होना है ।
मुकद्दर की बातें करते हैं लोग
मेहनत से दूरी बनाते हैं लोग
किस्मत से रोटी मिलती नहीं
कर्म से ही जिंदगी संवरती रही
हर वक्त नहीं सोना है
होना वही है जो होना है ।।

