ये हिंदुस्तान हमारा है,
जग के माथे का तारा है,
देवभूमि पावन धरती जहां
गंगा की पावन धारा बहती,
जहां सुबह शाम आरती सजती
जहां राम कृष्ण की रसधारा है
ये हिंदुस्तान हमारा है ।
यहां गीता और कुरान है
यहां हर धर्मों का सम्मान है,
यहां सुबह शाम गूंजती है बोली
हर हर महादेव संतन की टोली,
ऐसा देश हमारा है,
ये हिंदुस्तान हमारा है ।
जग के माथे का तारा है ।।

